नमस्कार, दोस्तों!
हमने Talkndheal Team के माध्यम से भगवान श्री गणेश की स्तुति प्रस्तुत की है। इस स्तुति के माध्यम से हम सभी भगवान गणेश से सद्बुद्धि, ज्ञान और विवेक के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं, क्यूंकि प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश जी हैं, जो हमें समस्त कार्य पूर्ण हेत उचित बुद्धिबल एवं ज्ञान प्रदान करते हैं,रिद्धि - सिद्धि, शुभत्व प्रदान करने वाले देव भगवान गणेश को हम सभी बारम्बार प्रणाम करते हैं।.
🔸Lyrics
पुत्र अपर्णा से मांगू मैं, भक्ती ज्ञान वैराग्य नमन करूं धर शीश चरण में, दूर करो भव राग |
एकदंत से ग्रंथ लिखे सब, किया जगत उपकार, मातृ भक्त, अज्ञान विनाशक नमन करो स्वीकार |
स्तुति तेरी करें मूर्ख हम, करके मंत्र बखान, हे ज्ञान मूर्ति, में करता बारम बार प्रणाम |
मात पिता की भक्ति करके, पाया शुभ वरदान, प्रथम पूज्य हो गणपति तुम, कर दो मेरा कल्याण |
एकदंत से ग्रंथ लिखे सब, किया जगत उपकार, मातृ भक्त, अज्ञान विनाशक नमन करो स्वीकार |
हे त्रिगुणतीत, हे काल परे , हे देव बुद्धि के दाता तुम, शुद्ध चित्त अन्तर्मन कर दो , हो शुभ सौभाग्य प्रदाता तुम |
एकदंत से ग्रंथ लिखे सब, किया जगत उपकार, मातृ भक्त, अज्ञान विनाशक नमन करो स्वीकार |
दया करो हे गणनायक, मैं शरण आपकी आया, तुच्छ बुद्धि, अल्पज्ञ जीव, पर भाव प्रबल हूं लाया |