कजरी तीज | कथा और पूजा विधि | Talkndheal

विवरण

  • कजरी तीज एक प्रमुख हिन्दू पर्व है, जिसे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीय को आता है। यह त्यौहार विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस व्रत में विवाहित महिलाएँ निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव से अपने पति की लम्बी उमर और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है। इस त्यौहार में भगवान शिव और माता पारवती की पूजा की जाती है। महिलाएं नए कपड़े पहनती है, मेंहदी लगाती है और झूला झूलती है कजरी तीज के गीत गाए जाते है, जो इस त्यौहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कजरी तीज त्योहार का सीधा संबंध भगवान शिव और माता पारवती से माना जाता है इसलिए, यह त्यौहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है इसी कारण इस त्यौहार में पारंपरिक व्यंजन भी बनाऐ जाते हैं |

अधिक वीडियो

Call Chat Video Live